Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुरू की जन आशीर्वाद यात्रा, किसानों ने दिखाए काले झंडे

ajay bhatt

रुड़की/लक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। राज्य में आज इस यात्रा का शुभारंभ मंगलौर के नारसन बॉर्डर से केंद्रीय अजय भट्ट ने किया। नारसन बॉर्डर पर भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। नारसन बॉर्डर से शुरू होकर यह यात्रा मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, मोहण्ड होते हुए देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। अजय भट्ट को इस दौरान किसानों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

किसानों ने उनको काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। मंगलौर की गुड मंडी में जमा सैकड़ों किसानों को पुलिस कर्मियों ने वहीं रोक लिया था। लेकिन, उसके बाद भी जगह-जगह किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा केवल किसानों के मन को ठेस पहुंचाने के लिए की जा रही है। पिछले 9 माह से किसान कृषि बिल कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सरकार केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है।

इस बार किसानों ने साफ मन बना लिया है। मंगलौर की गुड मंडी में जमा सैकड़ों किसानों को पुलिस कर्मियों ने वही रोक लिया था। लेकिन उसके बाद भी जगह जगह किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के काफिले को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें