Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

एक बाइक पर सात सवारी: हाथ जोड़कर बोला पुलिसकर्मी, यमराज से तो डरिए

Ata police UP

एटा : इस तस्वीर को यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी करती है। बावजूद कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिसकर्मी ने नियम का उल्लंघन करने वाले के सामने हाथ जोड़ लिए।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के माया पैलेस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने एक बाइक पर सात लोगों को सवार देखा। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया। उसने ने बाइक रुकवा ली। बाइक पर युवक, एक महिला और सात बच्चे सवार थे। पुलिसकर्मी के पूछने पर बाइक चालक ने बताया कि वह अस्पताल गया था। अब अपने परिवार के साथ घर लौट रहा है।

पुलिसकर्मी ने चालान काटने से पहले हाथ जोड़कर उसे यातायात नियमों के प्रति समझाया। कहा कि बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम। यमराज से डरिए। इसके बाद युवक की बाइक का नियमों के तहत चालान कर दिया गया। पुलिसकर्मी की हाथ जोड़कर बाइक सवार को कानून का पाठ पढ़ाते हुए तस्वीर की चर्चा हो रही है। यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडिल पर भी इस तस्वीर को शेयर किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें