Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश


देहरादून: बरसात की वजह से पर्वतीय जिलों में भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं। बंद पड़ी सड़कों को खोलने में जुटा हुआ है लेकिन, पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश की वजह से विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगले दो-तीन दिन कुमाऊं मंडल में कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम फिलहाल अगले दो दिन साफ रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में 18 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।
जबकि, अन्य जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज भी कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। 17 को को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।