Uttarakhand Chamoli NewsUttarakhand Weather News

PUBG खेलते हुए हिमाचल की दो बहनों को हुआ चमोली के लड़के से प्यार, शादी करने पहुंची, फिर टूटा दिल

corona virus patients in uttarakhand

चमोली : चमोली में इश्क का गजब का मामला सामने आया है जिससे पुलिस के भी होश उड़ गए। ऐसा इश्क का मामला शायद उत्तराखंड पुलिस के सामने पहला आया होगा। बता दें कि प्यार भी हुआ तो पबजी गेम खेलते हुए। बता दें कि हिमाचल की दो सगी बहनों को चमोली के नेपाली युवक से पबजी खेलते हुए प्यार हो गया। दोनों बहनें हिमाचल के कांगड़ा से थराली तक आ पहुंची। इस अजब प्रेम कहानी के बीच तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी गए, लेकिन उनका दिल तब टूटा जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिग है, इसीलिए उनकी शादी नहीं हो पाई। वहीं हिमाचल पुलिस भी लड़कियों की तलाश में थराली पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की दोनों सगी बहनें ग्वालदम में एक नेपाली मूल की महिला के घर पर रूकी हुई थी। दोनों बहनें अपने साथ घर से कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई थीं। दोनों ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के लड़के से शादी करने यहां पहुंची थी। पुलिस ये मामले देख हैरान रह गई कि आक

हिमाचल पुलिस के एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस की तालाश कर रही थी, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं लग रहा था, कुछ दिनों पहले ही उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील के ग्वालदम थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ग्वालदम पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क किया करते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें