Bjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

परिवहन निगम को घाटे से उबारने की कवायद शुरू, यशपाल आर्य ने दिया ये बयान

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी : इस बात से कोई अछूता नहीं है कि उत्तराखंड का परिवहन विभाग घाटे में चल रहा है। कई बार वेतन ना देने से कर्मचारियों ने बसों के पहिए जाम भी किए। जिसके बाद धीरे धीरे कर्मचारियों का वेतन सरकार द्वारा दिया गया। कई बसें बदहाल स्थिति में है। लेकिन बता दें कि घाट में चल रहे परिवहन निगम को इससे उभारने की कवायद शुरू कर दी गई है।

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा की रोडवेज बसों का पूरी तरह संचालन शुरू कर दिया गया है, क्योंकि कोरोना के बाद अब हालात लगातार सामान्य होते जा रहे हैं, यही नहीं परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी विस्तृत चर्चा की जा रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार के साथ बातचीत से ही समाधान निकलेगा, साथ ही परिवहन निगम के कर्मचारियों को यह हिदायत दी गई है कि वह काम में लापरवाही ना बरतें और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने की कोशिश करें.

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भविष्य में कोई भी कठिन परिस्थिति परिवहन निगम के लिहाज से सामने आती है तो उसके लिए कोष इकट्ठा करने पर विचार किया जा रहा है, परिवहन मंत्री के बयान से यह साफ नजर आ रहा है की परिवहन निगम के लिहाज से जल्द कुछ ठोस कदम उठाए जाने की कोशिश की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें