Dehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​Uttarakhand Weather News

CM धामी ने किया विधानसभा स्थित दफ्तर में हवन पूजन, कहा-शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करूंगा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित कार्यालय में हवन पूजन किया। धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा स्थित दफ्तर पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। उन्‍होंने कहा कि मुख्य सेवक के तौर पर पहली बार विधानसभा कार्यालय आया हूं। शहीदों को नमन करता हूं, जनता को नमन करता हूं। आशा, आकांशा, और सपनों को पूरा करूंगा। शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करूंगा।

वहीं बता दें कि बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने ब्लाक प्रमुखों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्यों की समस्यायें सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख संगठन की प्रमुख मांगों में ब्लाक प्रमुख विकास निधि बढ़ाये जाने, मानदेय की धनराशि में वृद्धि किये जाने, ब्लाक प्रमुखों को कार्य संचालन में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल थी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक राजेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के संरक्षक गोविन्द सिंह दानू, डा. हरीश बिष्ट, दर्शन सिंह दानू आदि उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें