highlightPithoragarh

VIDEO : ड्यूटी से लौट रहे अधिकारी का पैर ग्लेशियर में धंसा, देवदूत बनकर आए ITBP के जवान

पिथौरागढ़ (मो. यासीन) : उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में सरकारी ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी का पैर ग्लेशियर घंसने से पहाड़ी में फंस गया। उनकी चीख पुकार सुनकर गश्त कर रहे आई.टी.बी.पी.के जवानों ने उनका बमुश्किल रैस्क्यू किया। ये सारा हादसा कैमरे में कैद हो गया है।

पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के हिमालयी क्षेत्र में गुरुवार को जिला खाद्य निरीक्षक राशन की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। खतरनाक बर्फीले रास्तों से गुजरते हुए एक जगह अचानक ग्लेशियर खिसकने से उनका पैर पत्थर में जा फंसा। मदद के लिए की गई उनकी चीख पुकार सुनकर, वहां तैनात आई.टी.बी.पी.के जवान उन्हें खोजते हुए वहां पहुंच गए, जिन्होंने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत करके पत्थर तोड़कर मोहित को बाहर निकाला। मोहित को मुनस्यारी के चिकित्सालय के बाद सकुशल उनके सरकारी आवास में पहुंचाया दिया गया है।

इस पूरी घटना का एक वीडियो बन गया जिससे देश के हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा में लगी आई.टी.बी.पी.के काम की हर जगह सराहना हो रही है। मोहित ने जब आई.टी.बी.पी.जवानों का आभार जताते हुए उनसे नाम पूछा तो उन्होंने केवल अपने को केवल ‘हिमवीर’ बताया।

Back to top button