HighlightUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी के मोरी में बारिश का कहर, दुकानों में घुसा पानी, दहशत में लोग

corona virus patients in uttarakhand

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। आए दिन बारिश के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां मैदानी क्षेत्र के लोग बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ के लोगों के लिए बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण कई राष्ट्रीय मार्ग बंद हो गए थे जिन्हे प्रशासन द्वारा जेसीबी से खुलवाया गया वहीं अभी भी पहाड़ी जिलों में बारिश का कहर जारी है। बोल्डर गिरने से कई रास्ते अवरुद्ध हैं। बीते दिन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरा पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। मौसम विभाग ने कई जिलों में आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा मामला उत्तरकाशी के मोरी का है जहां बारिश का कहर देखने को मिला।

आपको बता दें कि आज मंगलवार को मोरी बाजार में भारी बारिश के कारण कई दुकानदारों में पानी घुस गया जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। इसी के साथ कई घरों में भी पानी और मलबा घुस गया। लोग दहशत में जी रहे हैं। बता दें कि पहले बार नहीं है जब मोरी के लोगों इस स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार दुकानों में भारी बारिश के कारण मलबा घुस गया। जिससे दुकानों दारों को कई बार भारी नुकसान हो चुका है और अभी भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों और लोगों ने शासन प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें