Haridwar NewsUttarakhand Weather News

रुड़की से बड़ी खबर : दवाई की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की कीमत की दवाई जलकर खाक

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की मंगलौर कोतवाली अंतर्गत कर्नल एंक्लेव स्थित आर के हरबस आयुर्वेदिक दवाइयों की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग के लगने से फैक्ट्री में रखी लाखों की दवाई जलकर खाक हो गई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

वहीं इस मामले पर कंपनी के मालिक राम कुमार का कहना है कि वह किसी कारण फैक्ट्री बंद कर अपने घर चले गए थे. जब उन्होंने आकर देखा तो कंपनी में सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। उनका कहना है कि कंपनी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ है जिस तरह से आग लगी उससे बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन गनीमत रही कि घनटा के समय फैक्ट्री में कोई नहीं था क्योंकि फैक्ट्री बद कर मालिक समेत सभी कर्मचारी घर चले गए थे वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कंपनी मालिक राम कुमार ने मंगलौर कोतवाली में लिखित में सूचना दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर आग लगने का कारण क्या है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें