AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे में इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, आज गर्मी छुड़ाएगी पसीना

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में नैनीताल, चंपावत व पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ ही तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, आज मौसम साफ रह सकता है। गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

आज सुबह से ही राजधानी में मौसम साफ बना हुआ है और चटख धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी औसत से कम कारिश हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें