Dehradun NewsUttarakhand Weather News

देहरादून-मसूरी रोड़ पर लगा 10 किमी. लंबा जाम, पुलिस औऱ पर्यटकों के छूटे पसीने

Breaking uttarakhand news

मसूरी : कर्फ्यू में छूट देने के बाद बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों का जमावड़ा लग गया है। ट्रैफिक समेत पर्यटकों की चेकिंग में पुलिस के पसीने छूट गए हैं। एक तो गर्मी ऊपर से लोगों की भारी भीड़ को संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी समेत कैंपटी फॉल और नैनीताल का रुख कर रहे हैं। वीकेंड के दिन तो और भी ज्यादा हाल बेहाल है। नैनीताल समेत मसूरी और अन्य पर्यटक स्थल पर्यटकों से पैक हो गई है।

सरकार ने पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नया आदेश जारी किया है जिसके तहत शुक्रवार से आरटीपीसीआर रिपोर्ट, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी कागज दिखाने पर ही एंट्री दी जा रही है। बावजूद इसके इन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिली। देहरादून होते हुए मसूरी की तरफ चले वाहनों की देहरादून-मसूरी हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे पुलिस समेत खुद वाहन में सवाल लोगों के पसीने छूट गए। शनिवार को मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट पर पुलिस पर्यटकाें की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज की चेकिंग कर रही है। वीकेंड पर मसूरी जाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जिस वजह से कुठाल गेट से मैक्स हॉस्पिटल तक गाड़ियों का करीब 10 किमी लंबा लंबा जाम लग गया है।

पुलिस द्वारा जगह-जगह चैकिंग की जा रही है। पुलिस से कई लोगो की नोंकझोंक भी हुई है। वहीं पुलिस मास्क न पनने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें