Nainital NewsUttarakhand Weather News

पहाड़ों का सफर अब चंद मिनटों में होगा तय, हल्द्वानी-रामनगर से यहां के लिए शुरु हो सकता है हवाई सफर

Breaking uttarakhand news

रामनगर : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों का सफर मुश्किलों भरा होता है. यात्रा के दौरान कई परेशानियों का सामना यात्रियों को करना पड़ता है। साथ ही पहाड़ों का सफर रिस्की भी होता है लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ये सफर आसान होन वाला है। जी हां अब पहाड़ों का मुश्किलों भरा सफर अब चंद मिनटों में तय किया जा सकेगा। कुछ शुरूआती अड़चनों के दूर होते ही हल्द्वानी व रामनगर से अल्मोड़ा, रामनगर व पिथौरागढ़ के लिए हवाई यात्रा सेवा शुरू हो सकती है। हेली सेवा संचालित करने को लेकर विभिन्न हेली कंपनियों से बात लगातार चल रही है। ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग पर नौ सीटर विमान की हवाई सेवा शुरू की गई थी। यह हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन देहरादून से पिथौरागढ़ व पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच संचालित होने लगी। शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन कई तकनीकी कारणों से यह सेवा बंद करनी पड़ी। वैसे इसका कारण विमान में तकनीकी खराबी आना बताया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें