Big NewsDehradun

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली चमकने का भी अलर्ट

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बता दें कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज थोड़ा गर्मी से सुकून देने वाला ही रहेगा। जी हां बता दें कि एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई से 12 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई को राज्य के पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

इसी के साथ मौसम विभाग ने 10 जुलाई को राज्य के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, नैनीताल ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई है। इसी तरह 11 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में जबकि 12 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ के साथ-साथ हरिद्वार टिहरी पौड़ी चंपावत जनपदों में भी बरसात का पूर्वानुमान जताया गया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरुर  है। क्योंकि भारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ सकते हैं। साथ ही पहाड़ी जिलों के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है क्यों कि अक्सर बारिश के दौरान वहां बोल्डर गिरने का खतरा रहता है।

Back to top button