Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

अभी-अभी : देहरादून में झमाझम बारिश, लोगों के खिले चेहरे

Bad weather alert in india

देहरादून : उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लोग परेशान थे तो वहीं आज मंगलवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली। बीते दिन से ही उत्तराखंड के कई मैदानी जिलों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तो वहीं आज सुबह धूप से लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान हो गए लेकिन अभी शाम 5 बजे देहरादून में जोरदार बारिश हुई।बारिश का दौर अभी भी जारी है। लेकिन मौसम भी गजब का है थोड़ी देर पहले काले बादल छाए और जोरदार बारश हुई तो अभी बारिश के साथ हल्कि धूप भी है।

 वहीं बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल समेत 6 जिलों में अगले 4 दिन भारी बारिश हो सकती है। यानी की 7 से 10 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ जिलों जैसे देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. वहीं कहीं कहीं गर्जन की भी संभावना है। भारी बारिश के कारण नदी नालों में जल स्तर बढ़ सकता है इसलिए लोगों को संभलने की जरुरत है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें