AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड: तो…यशपाल आर्य भी चल रहे नाराज, मनाने पहुंचे चार विधायक

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भाजपा में तीरथ सिंह रावत को बदल कर मुख्यमंत्री मनोनित किए गए पुष्कर सिंह धामी अभी शपथ भी नहीं ले पाए थे कि उससे पहले ही पार्टी में बगावती तेवर नजर आने लगे हैं। सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत की नाराजगी के बाद अब यशपाल आर्य भी नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आर्य काफी नाराज हैं और कैबिनेट में भी शामिल नहीं होना चाहते हैं।

हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह से भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत और बिशन सिंह चुफाल उनके आवास पर पहुंचे हैं। उससे एक बात तो साफ है कि यहां कुछ ना कुग गड़बड़ जरूर है। यह देखने वाली बात होगी कि नाराजगी कितनी है। क्या यशपाल आर्य मानते हैं या नहीं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : क्या फिर बागी बनेंगे, कांग्रेस के बागी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें