Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड की जनता के लिए बड़ी राहत भरी खबर, सीएम तीरथ सिंह ने दिए बड़े संकेत

Breaking uttarakhand news

देहरादून : देश में महंगाई चरम पर है। जनता की जेब पर पेट्रोल डीजल और गैस समेत कई चीजों का महंगाई का भार बढ़ गया है। उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत 95 तक पहुंच गई है। पेट्रोल की कीमत मेें आग लग गई है जिससे जनता बेहाल है। पहले ही देश में कोरोना के कहर ने सब बर्बाद कर दिया है। वहीं इस बीच उत्तराखंड की जनता के लिए राहत भरी खबर है। जी हां बता दें कि सीएम तीरथ रावत सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर ली जाने वाली वैट की दरों को कम कर सकती है। इसके संकेत  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिए हैं। रामनगर के ढिकुली में भाजपा के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए ये संकेत दिए

सीएम तीरथ रावत ने कहा कि  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं। राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें