HighlightPithoragarh NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : घर छुट्टी आए SSB जवान की झील में डूबने से मौत, अब तक हो चुके हैं कई हादसे

Breaking uttarakhand news

पिथौरागढ़ : बुरी खबर पिथौरागढ़ से है जहां एक एसएसबी की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एसएसबी का जवान झील में नहाने के लिए गया था लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। एसएसबी जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। आपको बता दें कि लगातार उत्तराखंड से झील में नदीं में डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा उन्हें सतर्क किया जा रहा है लेकिन अपनी जान की किसी को परवाह नहीं है। जोश जोश में युवक नदी में डुबकीलगा रहे हैं और मौत के मुंह में समा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के रामंदिर, झलतोला राजस्व क्षेत्र की कृत्रिम झील एक एसएसबी का जवान बीते शाम डूब गया था जिसका शव आज सुबह चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने बरामद किया है। देर रात तक जवान की तलाश में झील में गोताखोरों द्वारा अभियान चलता रहा। मिली जानकारी के अनुसार गांव चाक राममंदिर निवासी 32 वर्षीय जवान दिनेश सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा कृत्रिम झील में नहाने गया था और वहीं गहरे पानी में डूब गया। वो लापता हो गया। साथियों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी और मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मृतक जवान का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि डीडीहाट में तैनात दिनेश छुट्टी पर घर आया था। दिनेश अपने पीछे पत्नी और एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें