Bjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

लालकुआं : 250 से अधिक घरों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा, खाली करने के लिए 7 दिन मोहलत

Breaking uttarakhand news

नैनीताल : लालकुआं की बंगाली कालोनी स्थित नगीना कालोनी में रेलवे प्रशासन ने दूबारा फिर से कब्ज़ाधारियो के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ज़मीन पर काबिज़ 250 से अधिक लोगों के घरों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई से नगीना कालोनी में रहने वाले निवासियों में हडकंप मच गया. वहीं इस कारवाई के बीच मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा करने की कारवाई पर कड़ा विरोध जताया।

बताते चलें कि कई साल़ों पूर्व रेलवे विभाग की टीम ने बंगाली कालौनी से कारवाई करते हूए कुछ भूमि पर अतिक्रमण खाली कराया था. अब एक बार फिर दूबरा आज रेलवे ने नगीना क़ॉलोनी के 250 से अधिक परिवारों को चिन्हित कर घरों पर नोटिस चस्पा कर जमीन से 7 दिन के अन्दर खाली करने के आदेश दिए हैं. कारवाई के दौरान रेलवे पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

इधर इस कारवाई पर पिड़ित स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दशको से वे इस ज़मीन पर रह रहें हैं. उन्होंने कहा कि बिजली,पानी, शिक्षा,सड़क जैसी सुविधा उन्हें मिली है और हम लोग वोट भी देते आ रहे हैं लेकिन रेलवे अड़यल रुख अपनाते हुए ज़मीन को अपना बताकर उनको बेघर करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे के पास ज़मीन के कोई भी मालिकाना हक के कागज़ात नही हैं,तो फिर ज़बरदस्ती यादि उनको हटाने का प्रयास किया गया तो इसके खिलाफ उग्र आन्दोलन किया जायगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें