Big NewsUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, कर्णप्रयाग-ग्वालदम-बैजनाथ-अल्मोड़ा मोटर मार्ग नलगांव के पास बंद

heavy rain in chamoli

चमोली : चमोली पौड़ी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवंन अस्तव्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई है और नदी-नालों का जल स्स्ततर बढ़ गया है। बदरीनाथ नेशनल हाई वे चमोली में गुलाबकोटी और कौडिया में रास्ता बंद हो गया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई जेसीबी से रास्ता खोलने का काम जारी है।

बता दें कि अलकनंदा ,मंदाकिनी और पिंडर नदी सहित छोटे-बड़े नदी-नालों का भी जलस्तर बढ़ गया है।चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों के मोटर मार्ग भी ठप्प हो गए हैं।कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग भी सिरोली-भटोली के पास बंद पडा़ है जिसे खोलने का काम जारी है ।ग्रीष्मकालीन राजधानी भराडीसैंण का यह मुख्य मोटर मार्ग है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम-बैजनाथ-अल्मोड़ा मोटर मार्ग भी नलगांव के पास बंद है।

बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि पहाडी़ से लगातार पत्थर गिरने के कारण बारिश थमने पर ही सड़क खोलना संभव होगा। कई जगहों पर ग्रामीण के खेत खलिहानों में भी भारी पानी से नुकसान पहुंचने की भी सूचनाएं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें