Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने की आशंका

Weather alert department

देहरादून उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगह गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। देहरादून जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन्हीं जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ने के भी आसार बन रहे हैं। देहरादून जिले में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

दून में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.3 और अधिकतम 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर मंगलवार को कुमाऊं के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें