Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इस दिन तक जारी रहेगी बारिश

weaher report

देहरादून: मौसम विभाग ने पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के पर्वतीय जिलों में 17 जून तक भारी बारिश, तीव्र बौछार और गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ के लिए भूस्खलन, चट्टान गिरने, राजमार्ग, लिंक मार्ग अवरुद्ध होने, पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों और नालों में उफान आने को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है।

15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। 16 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश, देहरादून में तीव्र बौछार की संभावना है। 17 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत में भारी बारिश, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून में बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, इस हफ्ते 18 तक अलग अलग जिलों में बारिश होती रहेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें