Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 9 जून तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए कहां होगी बारिश

Uttarkhand weather alert

देहरादून : बीते दिनों देहरादून समेत कई पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हुआ तो वहीं एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। जी हां बता दें कि 7 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों और देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार को सभी पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहेगा। 5 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछ स्थान व देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 6 व 7 को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। 8 व 9 को भी मौसम में बदलाव की संभावना कम है। मौसम केन्द्र ने पिछले 24 घंटों में राज्य के अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व बागेश्वर जिलों में बारिश दर्ज की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें