Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, बर्फबारी की संभावना

Weather alert in uttarakhand

देहरादून : चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जी हां बता दे मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी की है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 29 से 31 मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में कहीं कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 30 मई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। टिहरी पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
31 मई को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें