Bageshwar newsBig NewsUttarakhand Weather News

बागेश्वर ब्रेकिंग : मकान के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल

bad weather

बीते कई दिनों से हो रही बारिश से उत्तराखंड में कहर बरपा। कई राजमार्ग बंद हुए तो वहीं कई सड़कें तबाह हो गई। इसी के साथ कई लोगों और मवेशियों की जान इस मौसम ने ले ली.

वही इस वक्त की बड़ी खबर बागेश्वर जिले से है जहां गुनकोट गांव में आज सुबह 2 बजे मकान के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव पहुंची। बति दें कि दो दिन से लगातार बारिश के कारण अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 22 मई से बारिश हल्की होनी शुरू हो जाएगी और इसका असर पर्वतीय इलाकों में ही देखने को मिलेगा।

मृतकोध की पहचान गीता देवी (46 वर्ष) पत्नी कैलाश राम और आदित्य राम (10 वर्ष) पुत्र गणेश राम के रूप में हुई। वहीं इस हादसे में कैलाश राम (54 वर्ष) पुत्र मोहन राम, पूरन राम (31 वर्ष) पुत्र कैलाश राम, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें