Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News
उत्तरकाशी से बड़ी खबर : यहां 120 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 कंटेनमेंट जोन


बड़ी खबर उत्तरकाशी के पुरोला से है जहां आज कोरोना विस्फोट हुआ है। जी हां मिली जानकारी के अनुसार आज पुरोला में 120 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. वहीं आज 6 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं इसी के साथ प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी पुलिस और प्रशासन ने अपील की। आपको बता दें कि प्रदेश भर में 18 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। पहाड़ी जिलों में जाने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। बात अगर पहाड़ी जिले की करें तो पहाड़ में भी कोरोना पैर पसार रहा है। उत्तरकाशी के पुरोला में 120 लोगों पॉजिटव आए हैं। इसी के साथ प्रशासन द्वारा 6 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।