Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

नैनीताल ब्रेकिंग : जंगल में आग लगा रहे युवक को चौकीदार ने देखा, रंगे हाथों गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

नैनीताल : उत्तराखंड में जंगल धधक रहे हैं। जंगलों की आग ने विकराल रुप ले लिया है। सेना की मदद से जंगलों की आग बुझाई जा रही हैय़। वहीं बता दें कि आसामाजिक तत्वों द्वारा भी जंगलों में आग लगाई जा रही है जो की सच साबित हुई। बता दें कि नैनीताल पुलिस ने जानकारी दी है कि वन क्षेत्र भवाली के वन चौकीदार भुवन चंद आर्य ने लिखित सूचना दी कि एक युवक आकाश कुमार बाल्मीकि (20 वर्ष) पुत्र सुरेश लाल निवासी हरिनगर नैनीताल को नैनीताल रोड स्थित आरक्षित वन में आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। मौके पर पहुंचकर वन कर्मियों ने तुरंत आग को बुझाया। साथ ही युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली भवाली में युवक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अब एसएसपी ने भी सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी थानों प्रभारियों को निर्देशित किया कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा जगंलों में आग लगाई की कोई सूचना मिलती है तो तुरंत उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें