Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाएंगे सेना के हेलीकॉप्टर, मंत्रालय ने दी मंजूरी

Image

देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़, उत्तराखंड के जंगल जल रहे हैं. ये आग ने विकराल रुप ले लिया है। जंगलों की विकराल आग अब गांव वालों के घरों तक जा पहुंची है।अब तक कई जानवर अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों को खासा नुकसान हुआ है। किसी के छन्नी जल गई तो किसी के जानवर घायल हो गए यहां तक की आग में झुलस कर कई जानवरों की मौत हो गई। वहीं सीएम ने इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह से बात की और आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की। वहीं अमित शाह ने सीएम तीरथ सिंह रावत से बात की और जानकारी ली। इसकी जानकारी अमित शाह ने ट्वीट कर दी है।

वहीं मंत्रालय ने उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टरों को भेजने की मंजूरी दे दी है। जी हां बता दें कि अब सेना के दो हेलीकॉप्टर जंगलों की आग बुझाएंगे। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वहीं बता दें केंद्र सरकार एनडीआरएफ की टीम भी उत्तराखंड भेजेगी जो उत्तराखंड की आग बुझाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें