Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : लक्सर में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन पट्टे सील

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि लक्सर तहसील क्षेत्र के रामपुर रायघटी में पट्टों की आड़ में अवैध खनन की ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि राजस्व विभाग की टीम ने तीन पट्टों पर छापेमारी कर जांच की तो तीनों पट्टों पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई है।

लक्सर एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसीलदार सुधीर रावत, लेखपाल कानूनगो की टीम ने तीनों पट्टों को सील कर दिया है। बता दें कि राजस्व विभाग को शिकायत आई थी कि पट्टे की आड़ में खनन माफिया अवैध खनन कर राजस्व विभाग को लगातार लगा रहे हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने तीनों पट्टों पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि की। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। वहीं राजस्व विभाग ने साफ संदेश दिया कि अवैध खनन को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें