Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

VIDEO : कुमाऊंनी बोली में लोगों को जागरुक कर रहे मुख्य आरक्षी सतेंद्र गंगोला

रुद्रपुर : उत्तराखंड में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और थाना कोतवाली पहुंच रहे हैं। साइबर ठग अलग अलग तरीके से लोगों से ठगी कर रहे हैं। पुलिस लगातार लोगों से सतर्क रहने और ओटीपी किसी से भी शेयर नहीं करने की अपील कर रही है लेकिन लोग फिर भी गलती कर रहे है। वहीं अब पुलिस नए तरीके से लोगों को जागरुक कर रही है।

जी हां रुद्रपुर साइबर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी सतेंद्र गंगोला लोगों को कुमाऊंनी बोली में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। मुख्य आरक्षी लोगों को साइबर क्राइम से बचने के सुझाव दे रहे हैं। आपको बता दें कि रुद्रपुर में खुला है कुमाऊं का पहला साइबर थानाइंटरनेट का उपयोग जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। अधिकांश ठगी आनलाइन खरीदारी, नेट बैंकिंग, गेम्स डाउनलोड करने और फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पहले देहरादून में साइबर थाने का गठन कर हर जिले में साइबर सेल गठित की गई थी। कुमाऊं में बढ़ रहे साइबर ठगी को देखते हुए रुद्रपुर में साइबर थाना खोल दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें