Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

CM तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का लिया संज्ञान, आशीष की मदद को बढ़ाए हाथ

Breaking uttarakhand news Breaking uttarakhand news

 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जहां लगातार जन भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रहे हैं। वहीं तीरथ सिंह रावत ने ऐसा फैसला लिया है जिससे तीरथ के प्रति हर किसी उत्तराखंड वासी की भावनाएं ऐसी जागृत हुई हैं जिससे हर कोई तीरथ सिंह रावत का कायल हो जाएगा। जी हां और यह सब देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के द्वारा तीरथ सिंह रावत के संज्ञान में लाए गए उनकी विधानसभा के मामले को लेकर हुआ है।

आपको बता दें की टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी ग्राम करौली पट्टी डागर विकासखंड जो कि देवप्रयाग विधानसभा में पड़ता है। लुधियाना में कुछ सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आई। जिसकी वजह से आशीष सिंह के पैर पूरी तरीके से चोटिल हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से जब देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी को इसकी जानकारी मिली तो विनोद कंडारी तत्काल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया में चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार करा रहे आशीष सिंह को आर्थिक सहायता की मदद की गुहार जब सोशल मीडिया में लगाई गई तो फिर विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मुख्यमंत्री से आशीष नेगी के उपचार के लिए कहा जिसके बाद तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आशीष सिंह के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1 लाख की आर्थिक सहायता जारी कर दिया। जिससे आशीष सिंह के उपचार में बड़ी मदद मिली है। भाजपा के विधायक विनोद कंडारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें