Bjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : बैकलॉग के 35 हजार पद खाली, अब तक नहीं निकाली भर्तियां, विरोध प्रदर्शन

 

हल्द्वानी में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष सूरज प्रकाश के नेतृत्व में लोगों ने एससी, एसटी और ओबीसी के बैकलॉग पदों को भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य गठन से लेकर आज तक राज्य में सरकारी पदों में एससी, एसटी और ओबीसी के बैकलॉग पद दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसकी भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के 35 हजार पद खाली है लेकिन सरकार ने अब तक इनकी भर्तियां नहीं निकाली है। महानगर अध्यक्ष सूरज प्रकाश के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्य सरकार से तत्काल बैकलॉग के खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालकर बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें