Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : 2022 के चुनाव से पहले भाजपा के सामने ये 3 बड़ी चुनौतियां

Breaking uttarakhand news

देहरादून : 2022 विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने जहां कई बड़े बदलाव किए हैं तो वहींं 2022 से पहले भाजपा के लिए 3 चुनाव बड़े महत्वपूर्ण है। जिनमे सल्ट विधानसभा में होने वाला उपचुनाव महत्पूर्ण है तो वहीं 2022 से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी 6 महीने के भीतर विधायिकी का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है। जबकि तीरथ सिंह रावत के पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद का इस्तीफा देने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट पर भी सांसद का चुनाव होना है। जिसको लेकर भाजपा ने 3 चुनावों को जीतने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राज्यमंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि भाजपा 3 चुनावों को जीतने के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है।

वहीं बता दें कि कैबिनेट का गठन होने के बाद तीरथ सिंह रावत औऱ उनके मंत्री एक्शन में आ गए हैं। सीएम बनते ही सबसे पहले तीरथ सिंह रावत ने कुंभ को लेकर बड़ा फैसला लिया। सीएम तीरथ सिंह रावत ने बिना किसी रोक टोक के देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों को कुंभ में आने का और गंगा स्नान करने का न्यौता दिया। हां सीएम तीरथ रावत ने साथ ही में ये भी कहा कि लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें