Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

कुछ ही देर में खुलेगा हाईकमान का लिफाफा, ये हैं तीरथ मंत्रिमंडल के संभावित नाम

Breaking uttarakhand news

देहरादून : जिसका सबको इंतजार है अब वो इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। जी हां बता दें कि 5 बजे तीरथ कैबिनेट के मंत्री राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। हाईकमान ने बंद लिफाफे में तीरथ कैबिनेट के नाम भेजे हैं जो की कुछ ही देर में खुलने वाला। वहीं बता दें कि मसूरी से विधायक गणेश जोशी का नाम तीरथ कैबिनेट में आगे चल रहा है। उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं जब मीडिया ने उनसे इसके बारे में पूछा तो गणेश जोशी भावुक हो गए। हालांकि अभी हाईकमान के फैसले की जानकारी नहीं है कि हाईकमान ने इनके नाम पर मुहर लगाई है या नहीं..लेकिन ये कुछ ही देर में पता चल जाएगा जब हाईकमान का बंद लिफाफा खुलेगा। लेकिन फिलहाल ये नाम संंभावित बताए जा रहे हैं।

मंत्रिमंडल के संभावित नाम
1- बंशीधर भगत। (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)
2- सतपाल महाराज (त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
3- हरक सिंह रावत (त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
4- सुबोध उनियाल (त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
5- यशपाल आर्य (त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
6- धन सिंह रावत (त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
7- बिशन सिंह चुफाल
8- अरविंद पांडेय (त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
9- गणेश जोशी
10-रेखा आर्या(त्रिवेंद्र कैबिनेट मंत्री)
11-स्वामी यतीश्वरानन्द

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें