Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
रूड़की की भगवानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की 17 बाइकें बरामद, 3 गिरफ्तार

रूड़की की भगवानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जी हां बता दें कि भगवानपुर पुलिस ने चोरी की गई 17 मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि एसएसपी हरिद्वार डी.सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने आज पूरे मामले का खुलासा भगवानपुर थाने में करते हुए बताया कि भगवानपुर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सहारनपुर और हरियाणा के बदमाशों को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर उनके पास से अलग अलग जगहों से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। फिलहाल तीनो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और साथ ही उनको रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र भी दिया जा रहा है ताकि पकड़े गए आरोपियों से और भी जानकारी ली जा सके।