Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

रुड़की में 24 घण्टे के अंदर युवक की हत्या का खुलासा, स्मैक बनी मर्डर की वजह

Breaking uttarakhand news

रुड़की के न्यू भारत कॉलोनी में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। मृतक द्वारा स्मैक के पैसे मांगे जाने के बाद गुस्साए दोस्त ने रवि की हत्या कर दी थी।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कल सुबह भारत नगर में एक शव बरामद हुआ था जिसका चेहरा ईंटो से कुचला हुआ था। मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा गले में पड़ी सोने की चैन से की गई थी जिसे रवि रावत के रूप में पहचाना गया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। आरोपी के पास कोई फोन नहीं था इसलिए उसके बारे में जानकारी जुटाई गई और पता किया गया कि वह किन के साथ घूमता फिरता था। जानकारी प्राप्त हुई कि आजकल वह सुरेंद्र नाम के युवक के साथ घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन घर पर नहीं मिला देर रात पर उसके घर आने की सूचना पुलिस को मिली तो फिर से पुलिस में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक रवि दबंग प्रवृत्ति का था और पहले जेल जा चुका था।

आरोपी ने बताया कि वह दोनों साथ में नशा करते थे और उसकी स्मैक का खर्चा भी रवि उठाया करता था। 10 मार्च की सुबह वह दोनों रवि की कार से ढंडेरा से निकले और दिन भर घूमते रहे इस दौरान वह लोग रामपुर चुंगी होते हुए इकबालपुर और भगवानपुर की तरफ गए और मृतक रवि रावत ने किसी दोस्त के माध्यम से स्मैक की व्यवस्था की दोनों ने जमकर नशा किया। सुरेंद्र ने बताया कि इस दौरान उसका फोन छीन लिया और कहने लगा कि जब वे उसे स्मेक के पैसे दे देगा तब उसका फोन वापस करेगा। सुरेंद्र के अनुसार उसने बहुत के खुशामद की तब तक काफी रात भी हो चुकी थी। सुरेंद्र रवि से बार-बार फोन मांगता रहा लेकिन रवि ने फोन देने से मना कर दिया।

सुरेंद्र के अनुसार इस दौरान रवि ने उसके सिर पर ईंट मार दी जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और एक खाली प्लॉट के पास से ईंट उठाकर रवि के सिर पर मार कर उसे गिरा दिया घायल रवि ने जब उसे धमकी दी तो सुरेंद्र ने उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। सुरेंद्र ने रवि की कार कार ड्राइविंग साइड का शीशा भी तोड़ दिया और अपने खून से सने कपड़े उतार कर घर के पीछे छुपा दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है वही कप्तान की ओर से 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें