Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

ऋषिकेश-श्यामपुर बाईपास मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश-श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी के समीप देर रात एक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं खबर है कि बस चालक मौके से फरार हो गया।

मामला मंगलवार देर रात का है। जानकारी मिली है कि ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार की ओर जा रही एक पश्चिम बंगाल की बस के साथ गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस मामले पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल मिला। इसके आधार पर मोबाइल पर संबंधित नंबरों पर संपर्क किया गया, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त कपिल पंवार (29 वर्ष) पुत्र स्वरूप सिंह पंवार निवासी ढालवाला मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई। मृतक के स्वजन सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक बस का चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मृतक युवक ढालवाला पुलिस चौकी के सामने दुकान पर काम करता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें