Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : काफिले के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे भाजपा कार्यालय

Breaking uttarakhand news

देहरादून : तमाम मंत्री-विधायकों का भाजपा कार्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी है। लगभग सभी मंत्री-विधायक भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं केवल निशंक पोखरियाल का इंतजार किया जा रहा है। वहीं बता दें कि निवर्तमान-कार्यावाहक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने आवास से निकले और बड़े काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीएम का काफिला भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुआ। बता दें कि अजय भट्ट समेत, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद समेत मंत्री विधायक पहुंचे हैं। निशंक को छोड़कर तमात सांसद और मंत्री विधायक पहुंच चुके हैं।

वहीं बता दें कि सांसद अजय भट्ट भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां मीडिया के सवाल पर अजय भट्ट ने कहा कि मैं किसी की राह में नहीं हूं. कहा कि हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभाता है. जो हाईकमान का फैसला होगा और जिसके नाम पर मुहर लगेगी वो हमारा नेता होगा। अजय भट्ट ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो उसे निभाने में कोई गुरेज नहीं है। हम सब अनुशासित सिपाही हैं। बता दें कि अजय भट्ट के साथ बड़ा काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा। बाइक रैली अजय भट्ट के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची है जिन्होंने अजय भट्ट जिंदाबाद के नारे लगाए।

अजय भट्ट हुए नाराज

बता दें कि बुधवार लगभग 10.30 मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल सांसद अजय भट्ट भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे। अजय भट्ट के साथ बाइक का काफिला भी कार्यालय पहुंता। बता दें कि इस दौरान मुख्यंमत्री की दावेदारी को लेकर अजय भट्ट के नारे लगाए गए। नारे लगाए जाने से अजय भट्ट नाराज हो गए। उन्होंने नारा लगाने वाले कार्यकर्ताओं को चुप कराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें