Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बीजापुर गेस्ट हाउस में शुरु बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, गैरसैंण से सीएम पहुंचेंगे देहरादून

Breaking uttarakhand news

देहरादून में आज शनिवार को अचानक प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। इससे हड़कंप मच गया है। बता दें कि इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी देहरादून पहुंचे। ये बैठक  बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी। सभी वरिष्ठ नेता बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेताओं का स्वागत किया। वहीं अचानक बुलाई गई बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

वहीं बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी देहरादून पहुंच रहे हैं। इसी के साथ प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों को भी देहरादून बुलाया गया है। इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कई चर्चाएं हो रही है।इस बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। सत्ता के गलियारों में चर्चाओं तेज हो गई है। इस बैठक में बड़े फैसले पर मुहर लगने की खबर सामने आ रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें