Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई, मकान मालिकों से वसूला 5 लाख से अधिक का जुर्माना

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश : ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर से किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 54 मकान मालिकों का चालान किया। पुलिस ने मकान मालिकों से जुर्माने के तौर पर कुल 5,40,000 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन न करने पर मकान मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में किरायेदारों के सत्यापन कराने और सत्यापन ना कराने वाले मकान मालिकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसमे पुलिस ने कइयों का चालान किया है। बता दें कि आज शुक्रवार को ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानी वाला, मनसा देवी, चोपड़ा फार्म, बलजीत फार्म, खदरी खड़कमाफी पर किरायेदारों के सत्यापन की जांच के लिए अभियान चला गया।इस अभियान के दौरान 05 (पांच) पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबल, एक महिला कॉन्स्टेबल, व चीता मोबाइल नियुक्त की गई। अभियान से पहले कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने समस्त टीमों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सत्यापन के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण

1- कुल किए गए सत्यापन- 294

2- सत्यापन ना कराने पर कुल चालान माननीय न्यायालय- 54

3- जुर्माना माननीय न्यायालय- 5,40,000/-(पांच लाख, चालीस हजार रुपये)

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें