Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून से बड़ी खबर : रात्रि गश्त के दौरान 75 लाख रुपये की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

उत्तराखंड में नशे का कारोबार और तस्कर बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन स्मैक, चरस और नशे के अन्य सामान पुलिस ने बरामद किए और तस्करों को जेल भेजा। वहीं ऐसा ही मामला देहरादून के सहसपुर से सामने आया है जहां सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 356 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि स्मैक की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। वहीं, पुलिस रायवाला पुलिस ने एक स्मैक तस्कर और ऋषिकेश पुलिस ने महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

सहसपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लांघा रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। वहीं इस बीच खुशहालपुर चौक से आगे नसीन डेरी के पास एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस को गलत की आशंका हुआ और उसके पीछे दौड़ी और उसे पकड़ लिया। चेकिंग करने पर पुलिस नजारा देख हैरान रह गई।। पुलिस को उसके पास से एक कपड़े का थैला मिला। पुलिस को थैले से 356 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आऱोपी को गिरफ्तार किया।

आऱोपी की पहचान शराफत पुत्र शखावत निवासी निकट जानकी देवी इंटर कालेज के पास मोहल्ला सराय थाना फतेहगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के रुप में हुई। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता है। वो पिछले एक साल से स्मैक बेचने का काम करता है। तस्कर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने स्मैक बेचने का धंधा बंद कर दिया था लेकिन लॉकडाउन खुलनेके बाद फिर से शुरु कर दिया।। आऱोपी ने बताया कि फतेहगंज निवासी इफाकत की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। उसे ढाई लाख रुपये एडवांस देकर यह स्मैक खरीदी थी। अब उसे खुशहालपुर में मेहराज नाम की महिला को बेचने जा रहा था। बताया कि फतेहगंज में और लोग भी इस धंधे में लिप्त हैं। वे राजस्थान व झारखंड से कच्चा माल लाकर स्मैक तैयार करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सहसपुर थाने में एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें