Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Breaking uttarakhand news

देहरादून : बीते कुछ दिनों से दिन में गर्म होने लगा है। लोग अब गर्म कपड़े छोड़ पतले गर्मियों के कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वहीं बता दें कि उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं देहरादून व अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम करवट बदल सकता है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे निचले इलाकों में हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून, हरिद्वार में भी बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें