Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

रुड़की में हरीश रावत की पदयात्रा, कहा-कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

Breaking uttarakhand news

रूड़की – किसानों के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज शहीद राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुरपुर से लेकर इकबालपुर तक पदयात्रा की। सभी किसान कांग्रेस जनों के साथ जय जवान जय किसान और अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है जैसे जोरदार नारे भी लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार महंगाई व किसानों पर जबरन थोपे गए काले कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी के नेतृत्व में आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शहीद राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुरपुर पहुंचे और वहां पर भारी तादाद में एकत्र किसानों के साथ मिलकर शहीद राजा विजय सिंह के चरणों में फूल अर्पित किए साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद राजा विजय सिंह देश के सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी है जिन्होंने आजादी के लिए बिगुल बजाया था। हम उनके चरणों से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं ताकि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकार को सद्बुद्धि मिल सके। उन्होंने शहीद राजा विजय सिंह और अन्य शहीदों से प्रार्थना की है कि वे भाजपा की सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि किसानों पर थोपे गए जबरन काले कानूनों को केंद्र की भाजपा सरकार वापस ले सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें