Bjp UttarakhandHarish RawatNationalTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, थाना इंचार्ज ने सुनाया गाना, बोला- पहले बताओ ये गाना किस फिल्म का है

Breaking uttarakhand news

वर्दीधारी को जनता का रखवाला कहा जाता है लेकिन लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से गजब का मामला सामने आया है। यहां थाना इंचार्ज की ऐसी शिकायत महिला ने की है कि जिसे सुन और जान अधिकारी से लेकर आम जनता भी हैरत में है कि आखिर वर्दी धारी वो भी जिम्मेदार पर, ऐसा कैसे कर सकता है। जी हां इस क्षेत्र की महिला पीड़िता ने थाना इंचार्ज पर शिकायत न सुनने और उसकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाए उसे गाना सुनाना शुरू करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि थाना इंचार्ज ने महिला से पूछा कि पहले बताओ ये गाना किस फिल्म का है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना मोहनलालगंज क्षेत्र की रहने वाली है और वो दहेज प्रताड़ना और अपने ऊपर हमले की शिकायत लेकर थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्रा के पास पहुंची थी. पीड़ित महिला का आरोप है थाना इंचार्ज उसे गाना सुनाने लगे और पूछा यह किस फिल्म का गाना है.महिला ने शिकायत दर्ज करने की बात कही और अपने ऊपर चाकू से हमला करने की शिकायत की तो थाना इंचार्ज ने कहा कि अगर किसी को मारना है, तो चीरा लगाकर क्यों मारेगा. पूरा ही चाकू घुसाकर मारेगा. हमें तुम्हारे बारे में सब मालूम है. हालांकि, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की बात कही, जिस पर थाना इंचार्ज ने उल्टा पीड़िता को नसीहत देते हुए कहा कि फिल्मों के नाम याद रखा करो और वहां से जाने के लिए कहा. वहीं मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो पीड़िता की शिकायत दर्ज की गई.

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जानकारी दी कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि थाने पर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. साथ ही थाना इंचार्ज द्वारा पीड़िता को गाना सुनाया गया. इस मामले में पीड़िता की शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही गाना गाने के मामले की डीसीपी साउथ को जांच दी गई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें