HighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Breaking uttarakhand news

दिल्ली समेत कई पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट लेगा। वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा. आज उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ के कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इसी के चलते इन राज्यों में ओलावृष्टि समेत बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि मैदानी राज्य दिल्ली में कंपकंपी लौटने की आशंका है। वहीं उत्तराखंड के उत्तराकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर इस पूरे हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी और नैनीताल जिलों में गर्जना के साथ कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. राज्य के बाकी के जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में 27 फरवरी तक यानी यह सप्ताह बर्फीला होने वाला है. इस सप्ताह इन राज्यों में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. साथ ही दिन बीतने के साथ यहां बारिश और बर्फबारी का सिलसिला भी तेज होगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें