Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

इन 5 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर, बिन कोरोना टेस्ट नहीं मिलेगी एंट्री

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर काफी हद तक कम हुआ है। कई दिनों से उत्तराखंड में 50 से भी कम मामले कोरोना के सामने आ रहे हैं। कई दिनों से कई जिलों में एक भी कोरोना मरीज सामने नहीं आए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि देश भर में ऐसा हो रहा है। जी हां देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इन राज्यों से लोग उत्तराखंड भी आ रहे हैं जिससे उत्तराखंड में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरुरत है। बड़ी खबर है कि जिन रा्ज्यों में कोरोना का कहर ज्यादा है वहां से आने वाले लोगों का राज्य में प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर इंट्री दी जाएगी। बता दें कइ ऐसे राज्यों में पांच राज्य शामिल हैं।

पांच राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं जहां आए दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में तो रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं औऱ एक बार फिरसे लॉक़डाउन लागू किया गया है। वहीं इन राज्यों से लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं जिससे उत्तराखंड में खतरा बढ़ रहा है। इसको देखते हुए उत्तराखंड में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन राज्यों के यात्रियों का राज्य की सीमाओं, रेलवे स्टेशन और देहरादून हवाई अड्डे पर परीक्षण किया जा रहा है औऱ निगेटिव आने पर ही इंट्री दी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें