Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत कई राज्यों के पुलिस अधिकारी, बड़ी बैठक शुरु

Breaking uttarakhand news

देहरादून : आगामी हरिद्वार महाकुंभ को लेकर पुलिस मुख्यालय देहरादून में इंटरस्टेट कोर्डिनेशन बैठक शुरू हुई। ये बैठक डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई है। बता दें कि इस बड़ी बैठक में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस अधिकारी और NIA, IB के अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बैठक में कुंभ में अन्य राज्यों से सहयोग एवं तमाम व्यवस्थाओं को लेकर आज शुक्रवार पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में बड़ी बैठक की जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक वो कुम्भ के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरिद्वार में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार कुंभ मेला एक महीने का ही होगा। कोरोना को देखते हुए सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है ताकि कोरोना संक्रमण को राज्य में फैलने से रोका जा सके और सभी लोग सुरक्षित रहे।  हालांकि इस फैसले का हरिद्वार के संतों और व्यापारियों ने विरोध जताया है।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। आए दिन 50 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें