Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून : दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन ने लौटाई बारात, जमकर हुई कुटाई, SSP के पास पहुंचा मामला

Breaking uttarakhand news

देहरादून : चौखट पर बारात आई लेकिन दूल्हे ने ऐसी अजीबो गरीब हरकत कर दी कि जो दुल्हन को बिल्कुल न भाई और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात लौटने को कहा। इतना ही नहीं इस दौरान वहां हमामा हुआ और बारातियों की जमकर कुटाई भी हुई। बता दें कि ये मामला है लक्ष्मण चौकी का है। ये मामला पुलिस के पास पहुंचा। अब दुल्हन ने एसएसपी को पत्र देकर दूल्हा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी मिली है कि लक्ष्मण चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसएसपी को बताया कि 17 फरवरी को उसकी शादी थी। बारात आने के बाद स्टेज पर जयमाला की तैयारी हो रही थी। तभी इस बीच दूल्हा अजीबोगरीब हरकतें करने लगा जो की दुल्हन को बिल्कुल नहीं भाई। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बस फिर क्या था इससे दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और झगड़ा करने पर उतारू हो गए। दुल्हन का आरोप है कि बारातियों ने तोडफ़ोड़ भी की। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के पिता और अन्य रिश्तेदारों को चौकी लाई। युवती ने बताया कि इस आयोजन में उनका काफी खर्चा हुआ औऱ दूल्हा पक्ष की ओर से अभी भी शादी का दवाब बनाया जा रहा है। दुल्हन ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

लक्ष्मण चौकी इंचार्ज राहुल कापड़ी के अनुसार, दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।वहीं,  उन्‍होंंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें