Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

देहरादून: राज्य पर्वतीय इलाकों में 14 फरवरी से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से लगातार तीन दिन तक गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहा कि शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।