Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून : टायर चोर 8 टायरों के साथ दिल्ली से गिऱफ्तार, कार सीज

Breaking uttarakhand news

देहरादून : देहरादून की नेहरु कॉलोनी और डालनवाला पुलिस ने एक शातिर टायर चोर को गिरफ्तार किया है। बाकी उसके साथी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बता दें कि पुलिस ने चोर को दिल्ली से गिऱफ्तार किया है वो भी चोरी के 8 टायरों के साथ।

बता दें कि 2 फरवरी की रात डालनवाला थाना क्षेत्र और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्रअंतर्गत दो कारों के 8 टायर किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिए थे, जिसकी शिकायत थाना डालनवाला औऱ थाना नेहरू कॉलोनी में की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर थाना डालनवाला और नेहरु कोलोनी पर 02 अलग- अलग टीमों का गठन किया गया और गठित टीमों को आरोपियों की तलाश में गैर राज्य दिल्ली, हरियाणा रवाना किया गया। टीमों ने अभियुक्तों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस द्वारा किये गए अथक प्रयासों से टीम को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के घटना के बाद दिल्ली की तरफ जाने की जानकारी मिली। इस पर टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर माल मुल्जिमान की तलाश की गई और 8 फवरीर को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल एक आरोपी कृष्णा यादव को चोरी किए 8 टायरों केसाथ गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज किया। आवश्यक कार्रवाही आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विवरण पूछताछ

अभियुक्त कृष्णा यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 1 फरवरी को वो औप उसका दोस्त वंश, नीलकंठ मंदिर घूमने आए थे और वापसी में वह दोनों ने रात में देहरादून के दो अलग-अलग जगह से दो कार KIA व i20 के कुल 8 टायर चोरी कर लिए, जिन्हें उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार से रोहिणी दिल्ली ले आये थे, जिन्हें बेचकर हम पैसे कमाना चाहते थे। हमने पहले भी दिल्ली में टायर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था किंतु हम कभी पकड़े नहीं गए। हम लोग चोरी के टायरों को राह चलते कार चालकों को आधे दामों पर बेच देते थे।

नाम पता अभियुक्त

कृष्णा यादव पुत्र सतीश यादव निवासी मकान नंबर 251 फर्स्ट फ्लोर, विहार सेक्टर 24 थाना बेगमपुर, रोहिणी, दिल्ली उम्र 22 वर्ष।

पता वांछित अभियुक्त

वंश पुत्र स्व0 अनिल निवासी pocket-2 सेक्टर 24 थाना बेगमपुर, रोहिणी दिल्ली।

पुलिस टीम
1- सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
2- जूही मनराल, पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला
3- पल्लवी त्यागी, पुलिस उपाधीक्षक नेहरुकोलोनी
4- मणि भूषण श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला
5- राकेश गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी
6- वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक धारीवाल, थाना डालनवाला
7- उ.नि. धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी
8- उ.नि. विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आराघर
9- का. सौरभ वालिया, थाना डालनवाला
10- का. मुकेश कंडारी, थाना डालनवाला
11- का. प्रकाश, थाना नेहरू कॉलोनी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें