Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

VIDEO : चमोली तबाही पर CM का बड़ा बयान, इसरो बोला- ग्लेशियर टूटने से नहीं आयी आपदा

देहरादून : रविवार को चमोली में आई आपदा को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। इसरो ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है जिसकी जानकारी सीएम ने मीडिया को दी है। बता दें कि इसरो की रिपोर्ट से फिर से एक बार खलबली मच गई है। जी हां बता दें कि सीएम ने जानकारी दी है कि इसरो का कहना है कि ग्लेशियर टूटने से आपदा नहीं आई है। इसरो का कहना है कि तीन दिन दिन पहले हुए बर्फ जमने के बाद बर्फ पिघलने से चमोली में येे हादसा हुआ है।

सीएम का बयान

सीएम ने जानकारी दी कि जो जो तीन दिन पहले जो बर्फ वहां गिरी थी ये एक टिगर प्वॉइंट से वहां से स्लाइड हुई और लाखों मैट्रिक टन बर्फ एक साथ वहां से स्लाइड हुई जिससे ये आपदा आई है। सीएम ने कहा कि इसरो ने जानकारी दी है कि कोई ग्लेशियर नहीं टूटा है। सीएम ने कहा कि चित्र में साफ नजर आ रहा है कि ग्लेशियर नहीं टूटा है। सीएम ने कहा कि पहाड का टुकड़ा स्लाइड हुआ है जिससे एक साथ बर्फ स्लिप होकर आया और चमोली में तबाही मचाई है।

आपको बता दें कि चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में टीमों का रेस्क्यू जारी है। अब तक 19 लोगों केशव बरामद किये जा चुके हैं। सीएम समेत पुलिस ने जानकारी दी है कि कुल 202 लोग लापता है। वहीं सुरंग को खोलने का काम जारी है। सीएम बीते दिन आपदा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहीं आज सांसद तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री धन सिंह रावत और कई विधायक मौके पर पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी आपदा स्थल पहुंचे और लोगों से बात की। साथ ही सारे कार्यक्रम स्थगित किए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें